- लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता सुखराम बामने को धमकाने आरोप
- पुलिस ने किया 50 दिन बाद गिरफ्तार, 25 हजार का इनाम था घोषित
हरदा। कांग्रेस नेता सुखराम बामने को धमकाने के मामले में पुलिस ने सुदीप पटेल को गिरफ्तार किया है। सुदीप ने लोकसभा चुनाव के दौरान सुखराम बामने को अपशब्द कहते हुए धमकाया था, जिसका ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। फरार होने के कारण पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। 50 दिन बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। विधायक के बेटे गिरफ्तारी को लेकर यहां आंदोलन किया जा रहा था।
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता सुखराम बामने ने लोकसभा चुनाव के दौरान एफआईआर दर्ज कराई थी कि फेसबुक पर पोस्ट डालने को लेकर सुदीप पटेल ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जिस पर पुलिस ने सुदीप पर केस दर्ज किया था। एसपी भगवतसिंह बिरदे के मुताबिक जांच में पाया गया कि देवास जिले के नेमावर थाने के ग्राम लोरास निवासी राजेश जाट का मोबाइल उपयोग किया गया था। आरोपित सुदीप की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। इसलिए उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
क्या है पूरा मामला
अधिवक्ता सुखराम बामने ने अपनी फेसबुक वॉल पर हरदा से भाजपा विधायक कमल पटेल की पत्नी का नाम मध्य प्रदेश सरकार की कर्ज माफी की सूची में शामिल होने की पोस्ट शेय़र की थी। जिसको लेकर सुदीप पटेल और सुखराम बामने के बीच फेसबुक पर तीखी बहस हई थी। जिसके बाद सुदीप पटेल ने अपना मां का नाम फेसबुक पर लिखे जाने को लेकर सुखराम बामने को फोन पर जिंदा जलाकर मारने सहित परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ अभ्रद भाषा का प्रयोग किया था। बामने ने बाचतीत की रिकॉर्डिंग कर ली थी। इसके बाद बामने में कांग्रेस नेताओं के साथ थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया था।





Be First to Comment