Press "Enter" to skip to content

12 साल के बच्चे ने मोबाइल गेम खेलते हुए लगाई फांसी, चूड़ियां और मंगलसूत्र पहना हुआ था ! National News

12 साल के बच्चे ने मोबाइल गेम खेलते हुए लगाई फांसी, चूड़ियां और मंगलसूत्र पहना हुआ था
कोटा। राजस्थान के कोटा में 12 साल के एक बच्चे कुशाल ने मोबाइल गेम खेलते हुए फांसी लगाकर जान दे दी। हैरानी की बात यह है कि कुशाल ने चूड़ियां और मंगलसूत्र भी पहना हुआ था। इस घटना से परिजन सदमे में हैं और यह भी पुलिस को जानकारी दी कि इससे पहले कभी कुशाल ने इस तरह की चीजें नहीं पहनीं थी।
माना जा रहा है कि विज्ञान नगर निवासी कुशाल ब्लू व्हेल जैसा कोई गेम खेल रहा था और इसी गेम की स्टेज पार करने के लिए उसने मौत को गले लगा लिया। कुशाल की स्कूल की छुट्टियां चल रही थीं और वो दिनभर घर पर मोबाइल गेम खेलता रहता था।

सोमवार रात को भी वह मोबाइल पर गेम खेल रहा था। सोमवार को परिजनों ने उसकी पसंद के अनुसार आलू के पराठे बनवाए। खाना खाकर कुशाल अपने कमरे में ऊपर सोने चला गया। परिजन भी सो गए। मंगलवार सुबह कुशाल नीचे नहीं आया तो परिजन कमरे में पहुंचे। कुशाल कमरे में नहीं मिला तो तलाशने पर शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद था, लेकिन वो आवाज लगाने पर कोई रिएक्शन नहीं दे रहा था। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो कुशाल फांसी के फंदे लटका हुआ मिला।
कुशाल को फांसी के फंदे पर लटका देख परिजन डर गए और उसे उपचार के लिए तुरंत निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने जांच कर कुशाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुशाल के शव को एबीएस अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!