International Yoga Day पर नहीं दिखी PM Modi की तस्वीर तो बिफरे महापौर, बोले- कमलनाथ दें जवाब ! Bhopal News

International Yoga Day पर नहीं दिखी PM Modi की तस्वीर तो बिफरे महापौर, बोले- कमलनाथ दें जवाब
भोपाल, International Yoga day 2019 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर सामूहिक योग का कार्यक्रम हुआ। लेकिन इस कार्यक्रम के लिए मंच पर लगे बैन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर नहीं होने पर बखेड़ा खड़ा हो गया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जैसे ही मीडिया महापौर आलोक शर्मा के पहुंची, उन्होंने पोस्टर में पीएम का फोटो नहीं लेने पर आपत्ति ली। उन्होंने कहा कि,” मुख्यमंत्री और सहकारिता मंत्री कार्यक्रम में नहीं आए, उनकी बड़ी-बड़ी तस्वीर पोस्टर में थी, पर पीएम की नहीं। जब निगम के कार्यक्रम में आप प्रोटोकॉल का हवाला देकर सीएम की फोटो छपवाते हो तो मैं मानता हूं इस कार्यक्रम में पीएम की फोटो न होना प्रोटोकॉल का उल्लंघन है।” मामले को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री प्रभूराम चैधरी ने कहा कि हम फोटो की राजनीति नहीं करते। कभी फोटो लगती है कभी छूट जाती है। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।
वहीं बता दें कि बीते चार वर्षों की तुलना में इस बार योग करने वालों की संख्या में काफी गिरावट आई। बताया गया कि वर्तमान में सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टियां चल रही है। इसलिए इस आयोजन में बड़ी संख्या में छात्र भी हिस्सा नहीं ले सके। इक्का-दुक्का निजी स्कूल जरूरत अपने स्टॉफ और छात्रों के साथ पहुंचे। इनके अलावा एनसीसी, एनएसएस और स्काउट गाइड के ही छात्र-छात्राएं आयोजन में शामिल हो पाए।