Press "Enter" to skip to content

गुजरात : कर्ज में डूबे किसान ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी और तीन बच्चों का गला रेता फिर खुद खाया जहर ! National New

गुजरात : कर्ज में डूबे किसान ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी और तीन बच्चों का गला रेता फिर खुद खाया जहर
अहमदाबाद। गुजरात के बनासकांठा जिले के एक गांव में आर्थिक संकट से जूझ रहे एक किसान ने अपनी पत्नी तथा तीन संतानों की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी जहर खा लिया। घटना मध्यरात की है, पुलिस को सूचना शुक्रवार सुबह मिली। जिसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ रेन्ज आईजी डी.बी वाघेला घटना स्थल पर पहुंचे।

बनासकांठा रेंज आईजी डी.बी. वाघेला ने बताया कि बनासकांठा जिले की लाखाणी तहसील के कुडा गांव की यह घटना है। गांव में रहने वाला किसा करशनजी पटेल घर में बेहोश पाया गया जिसके बाद उसे उपचार के लिए पालनपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राथमिक जांच के मुताबिक किसान करशनजी ने जहर खाने से पहले अपने घर की दिवार पर कुछ लोगों के नाम लिखे है। करशनजी पटेल ने इन लोगों से 21 लाख रुपये कर्ज लिया है। इस कर्ज को चुकाने के लिए उन्होंने कुछ दिनों पहले अपनी जमीन भी भेज दी थी, लेकिन इसके बाद भी सूदखोरों द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा था।
मानसिक रूप से परेशान होने के बाद किसान ने रात में अपनी पत्नी और तीन बच्चों का गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद ने भी जहर खा लिया। शवों को पोस्मोर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं अस्पताल में भर्ती करशनजी की हालत नाजुक है। दिवार लिखे नामों की आधार पर मामला दर्ज कर गिरफ्तारी को दौर शुरु कर दिया है। गुजरात पुलिस महानिदेशक ने भी इस संज्ञान लिया है। उन्होंने रेंज आई डी.बी वाघेला को जांच कर रिपोर्ट सोंपने का आदेश दिया है
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!