
नो एंट्री वाहन बाले मालिक रहे सतर्क
शिवपुरी। खबर जिले के शिवपुरी यातायात थाने से आ रही है जहां यातायात प्रभारी रणवीर सिंह ने शहर में नो एंट्री भारी वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर उनको हिदायत दिए की नो एंट्री के समय शहर में प्रवेश ना करें शहर में नो एंट्री के टाइम भारी वाहनों से हो रहे एक्सीडेंट को मद्देनजर रखते हुए यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने भारी वाहनों पर चालानी कार्रवाई की है अगर अब भारी वाहन नो एंट्री में पाए गए तो उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। रणवीर सिंह यादव का कहना है कि नो एंट्री में भारी वाहनों को बिल्कुल नहीं छोड़ा जाएगा और उन पर चालानी कार्रवाई की जाएगी जो चार ट्रकों पर चालानी कार्रवाई हुई है उनमें से एक मैं सरकारी बीज भरा हुआ था एवं तीन मंडी के थे ज्यादातर नो एंट्री में भारी वाहन मंडी के ही आते हैं जिन का डेरा गांधी पार्क मेंं रहता है भारी मात्रा में माल भरा हुआ होता है। नो एंट्री के समय शहर में दिनभर ट्रैफिक रहता है जिसके चलते एक्सीडेंट होने की संभावना रहती है इसी कारण नो एंट्री शहर में की जाती है जिसमें भारी वाहन निषेध रहते हैं






Be First to Comment