

शिवपुरी। कोर्ट रोड पर लगे ठेलों से शहर की जनता को हो रही परेशानी एवं ट्रैफिक व्यवस्था हो रही ध्वस्त के चलते आज ट्रैफिक प्रभारी रणवीर सिंह यादव एक्शन बूट में दिखाई दिए। कल रणवीर सिंह यादव ने कोर्ट रोड पर लगे ठेले वालों को अल्टीमेटम दिया था। कोर्ट रोड पर ठेलें खड़े नहीं होने चाहिए। अगर ऐसा पाया गया तो उन पर सख्त कार्रवाई होगी। उसी के चलते आज रणवीर सिंह यादव ने कोट रोड पर पहुंचकर जो ठेलें सड़क पर लगे पाए गए उन सभी ठेले वालों की रैली निकालकर थाने ले जाकर न्यायालय का नोटिस दे दिया है। जिसमें फल के ठेले, सब्जी के ठेले, ताले चाबी के ठेले, टिक्की की ठेले, आइसक्रीम के ठेले, कुल्फी के ठेले, पुड़िया सिगरेट के ठेले, कुल्फी के ठेले इस तरह टोटल 19 ठेलों बालों को न्यायालय की तारीख देकर नोटिस दे दिया हैं।
रणबीर सिंह यादव का कहना है कि उनकी आगे कार्रवाई जारी रहेगी। अगर सड़क पर ठेले वालों की वजह से यातायात व्यवस्था गड़बडाती है तो उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा। रणवीर सिंह यादव ने सभी ठेलें वालों से अपील की है। कि सड़क पर ठेले खड़े ना करें जिसके चलते यातायात व्यवस्था गड़बड़ा जाती है




