Press "Enter" to skip to content

एसपी की लगातार कार्यवाही जारी : चोरी के बिजली तारों से भरकर दतिया जा रही मेटाडोर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार | Shivpuri News

       
पुलिस थाना फिजीकल द्वारा चोरी के विजली तारो से भरी मेटाडोर सहित तीन आरोपियो को किया गिरफ्तार 


शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल व्दारा सभी थाना प्रभारियो को चोरी व नकबजनी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। जिसके परिणामस्वरुप आज थाना फिजीकल ने चोरी किये बिजली के तार ले जाते हुये एक मेटाडोर सहित तीन आरोपियो को पकडा ।

थाना प्रभारी फिजीकल को मुखबिर से सूचना मिली की एक मेटाडोर क्रं. एम पी 33 जी 0689 चोरी का विद्धुत तार भरकर सिद्धेश्वर मेला ग्राउण्ड से दतिया तरफ जा रही है । सूचना पर से थाना प्रभारी फिजीकल व्दारा वरिष्ठ अधिकारियो को सूचना से अवगत कराया, अवगत कराने पर से अति. पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एस डी ओ पी शिवपुरी श्री शिवसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन मे एक टीम बनाकर करबला पुलिया पर चैकिंग शुरु की गई, कुछ देर बाद एक मेटाडोर वाहन क्रं. एम पी 33 जी 0689 दो बत्ती चौराहे तरफ से आता दिखा जिसे रोककर चालक एवं दो अन्य व्यक्तियो से नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम नशार मुहम्मद पुत्र तुफैल मोहम्मद उम्र 60 साल निवासी गणेश कोलोनी शिवपुरी एवं पास मे बैठे एक व्यक्ति ने अपना नाम विनोद शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद शर्मा उम्र 38 साल निवासी 27 नं. कोठी के पास शिवपुरी बताया दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम रामनाथ रावत पुत्र साहब सिंह रावत उम्र 25 साल निवासी सिंहनिवास शिवपुरी का होना बताया बाद मेटाडोर की तलाशी मे टूटे फूटे बर्तनो की एल्यूमिनियम एवं तीन बोरियो मे विद्दुत तार मिला। बिद्दुत तार के संबंध मे तीनो से पूछताछ की गई तो उनके व्दारा बाताया कि हमारे सेठ ने यह तार चोरो से खरीदा जिसे हम दतिया ले जा रहे थे । पुलिस व्दारा विद्दुत तारों सहित मेटाडोर को जप्त किया गया । आरोपीगणो के खिलाफ धारा 41(1)(घ)102 जाफौ. 136 भा.वि अधिनियम का इस्तगासा तैयार कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!