Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी बार एसोशिएशन के चुनाव सम्पन्न बार अध्यक्ष बने विनोद, गोविल उपाध्यक्ष, शर्मा सचिव तो व्यास बने कोषाध्यक्ष | Court Election News



एक वोट से हुई गोविल की उपाध्यक्ष पद पर जीत 
उपाध्यक्ष पद पर री -काऊटिंग के लिए देर तक हुई जोरआजमाईश 
एक वोटर ने फोटो खींचा तो हुआ मत निरस्त 
शिवपुरी। जिला अभिभाषक संघ के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में विभिन्न पदों पर आज जोरदार संघर्ष सामने आया। शाम 4:30 तक हुए मतदान के बाद देर शाम परिणाम घोषणा हो सकी। अध्यक्ष पद पर अध्यक्ष पद पर हुए त्रिकोणीय मुकाबले में एडवोकेट विनोद धाकड़ ने बाजी मारी। अध्यक्ष पद पर आज डाले गए मतों में जितेन्द्र सिकरवार को 82, शैलेन्द्र समाधिया को 152 और विनोद धाकड़ को 167 मत हासिल किए। 15 मतों से विनोद धाकड़ ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।
उपाध्यक्ष पद पर कांटे का संघर्ष रहा इसमें निखिल सक्सैना को 193, शंकर लाल गोविल को 194 मत मिले इस प्रकार शंकरलाल गोविल ने 1 वोट से विजयी हासिल की। हालांकि समाचार लिखे जाने तक एक पक्ष द्वारा री काऊंटिंग की मांग की जा रही थी। बार के इस चुनाव में सचिव पद पर पंकज आहुआ को 191 मत मिले जबकि  राधाबल्लभ शर्मा को 207 मत प्राप्त हुए जिसमें राधाबल्लभ शर्मा ने 16 मतों से पंकज आहूजा को मात देकर जीत हासिल की।
कोषाध्यक्ष पद पर भरत ओझा को 77 मत, गोपाल व्यास 126 मत प्राप्त हुए, प्रशांत शर्मा 69 मत प्राप्त हुए, वीरेन्द्र शर्मा चौबे को 88 मत प्राप्त हुए। इस पद पर गोपाल व्यास ने वीरेन्द्र शर्मा को 38 मतों से हराकर कोषाध्यक्ष पद हासिल हुए।
इससे पहले रीतेश निगम सहसचिव और साहब सिंह निर्विरोध लाइबे्ररियन बन चुके हैं।
आज कुल 446 में से 406 मत डाले गए। एक मत सत्यम पाठक का निरस्त किया गया क्योंकि उन्होंने वोट डालते समय मोबाइल से फोटो खींच लिया था। इस प्रकार कुल 405 मतों की गिनती हुई। निर्वाचन अधिकारी मदन बिहारी श्रीवास्तव, सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज रघुवंशी, के अलावा इस चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराने में एडवोकेट गिरीश गुप्ता, एडवोकेट राजीव शर्मा, महाराज सिंह धाकड़, गजेन्द्र यादव, राजेश जाट ने निर्वाचन में सहयोग किया। 1 वोट से उपाध्यक्ष का फैसला होने पर इस पद के लिए पुनर्गणना की माँग की जा रही थी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!