
पुलिस प्रशासन में बढ़ती राजनीतिक रसूख।
ताजा मामला शिवपुरी जिले का है, जहां कमाई वाले थाने में शुमार कोलारस थाने के टीआई को एसपी ने हटा दिया था। जिस पर जिले के प्रभारी मंत्री बिफर गए। तब एसपी को टीआई को वापस उसी थाने पर रोकना पड़ा। यदि थानों में टीआई की यही व्यवस्था रही तो फिर वे एसपी को नहीं नेताओं को रिपोर्ट करेंगे
शिवपुरी। जिले की कमान संभाल कर जिले की पुलिस की व्यवस्था को संभाल रहे पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल का रौद्र रूप दिखाई दे रहा है। इस रौद्र रूप के चलते पुलिस कप्तान एक के बाद एक विकेट उठा रहे है। और हो भी क्यों न ये उनका दायित्व बनता भी है। जिसके चलते पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी सीहोर रूपेश शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है यह कार्यवाही कांग्रेसी विधायक जसबंत जाटव की नाराजगी के चलते की गई है।
बताया जा रहा है कि रूपेश शर्मा ओर कांग्रेसी विधायक के बीच मेल मिलाप नही बैठ पा रहा था। यह भी बताया जा रहा है कि सीहोर में रेत का अबैध उत्खनन चलता है,जिसपर रूपेश शर्मा का रूख शक्त था और थाना प्रभारी की विधायक से पटरी नही बैठने के चलते यह कार्यवाही हुई है।यहां बता दे कि रूपेश शर्मा पहले फिजीकल थाना प्रभारी रहे,पर फिजीकल थाने में इनकी एक भी शिकायत नही थी।उसके बात इन्हें सीहोर पदस्थ किया गया था।






Be First to Comment