

वाट्सएप पर लेते हैं बायोडाटा, युवक-युवतियों से संपर्क कर कराते हैं रिश्ता
जिले के युवक ने समाजसेवा क्षेत्र में की अनोखी पहल शुरू
शिवपुरी। सोशल मीडिया वाट्सएप हर कोई चलाता है, लेकिन जिले के एक युवक ने इससे समाजसेवा करना शुरू कर दी है। उसने वाट्सएप पर ग्रुप बनाया और युवक-युवतियों का निशुल्क रिश्ता कराकर विवाह कराने में लगा है। एक साल के अंदर उसने 103 जोड़ों को मनपंसद जीवनसाथी मिलाया है। इससे समाज में जागरूकता आई है तो जिन लोगों को रिश्ते के लिए भटकना पड़ता था, उनकी परेशानी कम हुई है। वह आसानी से ग्रुप में बायोडाटा देखकर बच्चों का संबंध कर रहे हैं। उसके इस काम की हर कोई सराहना कर रहा है।
जिले के रायपुर नयाखेड़ा निवासी अरविंद रजक ने बताया कि 6 फरवरी 2018 को वर वधु मैरिज ब्यूरों के नाम से वाट्सएप ग्रुप बनाया था। ग्रुप बनाने का उद्देश्य यह था कि समाजसेवा का कार्य कर इसके माध्यम से समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों को मनचाहा जीवनसाथी मिले। वहीं उनको और परिजन को रिश्ते के लिए भटकना नहीं पड़े। इसका प्रचार-प्रसार करने के साथ फेसबुक पर भी नंबर आदि पोस्ट किए। इसमें आने वाले नाम और नंबर को ग्रुप में जोड़ते हैं।
ऐसे करते हैं संपर्क कराते हैं रिश्ता
अरविंद ने बताया कि जिन युवक-युवतियों का विवाह कराने नाम आता है उनका ग्रुप या फिर पर्सनल वाट्सएप नंबर पर बायोडाटा मंगाते हैं। इसमेंं उनका नाम, पता और उम्र देखने के बाद परिजन से संपर्क करते हैं। उसके बाद रिश्ते के लिए बात आगे बढ़ाते हैं। जबकि कुछ लोग बायोडाटा देखकर सीधे भी रिश्ता करने संपर्क कर लेते हैं। एक साल के अंदर ग्रुप के माध्यम से रिश्ता जुड़वाकर रायसेन, भोपाल, घोड़ा डोंगरी, इछावर, नसरूल्लागंज, विदिशा, सागर आदि के 103 युवक-युवतियों का विवाह कराया है।
प्रदेश में भी चला रहे ग्रुप
जिले के साथ प्रदेश स्तर पर भी यह काम निशुल्क किया जा रहा है। इसमें अरविंद के साथ राजेश लश्करी इंदौर, अशोक कन्नौजिया यूपी, धर्मेंद्र सोलंकी जोधपुर, सोनल लश्करी इंदौर, पीजी राजवानिया जयपुर, श्याम सेवक्कर मुलताई, दीपक भगवान नागपुर महाराष्ट्र ग्रुप के माध्यम से रिश्ता कराने में लगे हैं। प्रदेश स्तर पर 375 से अधिक की शादियां करा चुके हैं। खास बात यह है कि विवाह होने के बाद गु्रप के सभी सदस्य दूल्हा और दुल्हन को बधाई देने भी पहुंचते हैं। अरविंद ने बताया कि इस तरह के काम करने सभी को आगे आना चाहिए।
ओनली रजक समाज ऑल इंडिया वर वधू ग्रुप
वर वधू के लिए संपर्क करें नीचे दिए गए किसी भी नंबर पर रजक समाज के भाइयों एवं बहनों को जिस जिले में लड़का या लड़की चाहिए इस जिले में उनका रिश्ता मिल जाएगा
अरविंद रजक जिला सीहोर मध्य प्रदेश
mo.8770714228
व्हाट्सएप नंबर.8966868593
राजेश लश्करी इंदौर
mo.9039635274
श्रीमती सोनल राजेश लश्करी इन्दौर
Mo.7489617248
अशोक जी यूपी
mo.7720032341
धर्मेंद्र जी सोलंकी जोधपुर राजस्थान
9521560444
C P राजवानिया जी.जयपुर
9460190373
श्याम सेबतकर मुलताई से 9329810635
दीपक भगवान जी नागपुर से
Mo. 9822211074
अशोक जी भंडारे सांगली महाराष्ट्र
9766001312
सुभाष जी शिंदे चंद्रपुर महाराष्ट्र
9970931701
रविंद्र कुमार रजक उत्तराखंड
8941042942
धीरेंद्र बाथरी होशंगाबाद
930000610
राजेश्वरी रजक
887844001
डॉक्टर अजय कुमार कनौजिया आगरा
8453446119
योगेन्द्र लश्करी देवास
9589117119






Be First to Comment