शिवपुरी। कोलारस पुलिस ने 14 साल की मासूम किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपी कल्लू ढीमर और रामपाल ढीमर के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पीडि़ता के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 साल की किशोरी ने अपने परिजनों के साथ कोलारस थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी कल्लू ढीमर ने उसके साथ गलत काम किया है जबकि रामपाल ढीमर ने आरोपी का सहयोग दिया है। पुलिस ने आरोपी कल्लू ढीमर व उसके साथी रामपाल ढीमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।





Be First to Comment