Press "Enter" to skip to content

पत्रकार चक्रेश जैन की हत्या को लेकर मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ कल सौंपेगा ज्ञापन | Shivpuri News


करैरा के पत्रकार संजय गुप्ता के मामले में भी की जाएगी कार्यवाही की मांग

शिवपुरी-मध्यप्रदेश के छतरपुर के शाहगढ़ में हुई पत्रकार चक्रेश जैन की हत्या के मामले को लेकर पूरे प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे है। ऐसे में पत्रकारों को शीघ्र पत्रकार सुरक्षा कानून मिले इसे लेकर पत्रकारों संगठनों द्वारा विगत लंबे समय से मांग की जा रही है। इसी क्रम में पत्रकार चक्रेश जैन की हत्या एवं करैरा के पत्रकार संजय गुप्ता के साथ करैरा बीएमओ की पत्नि द्वारा न्यूज कवरेज करते समय अभद्रता एवं मोबाईल छीनने की हुई घटना के विरोध में 24 जून सोमवार को दोप.12 बजे मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला शिवपुरी के तत्वाधान में मुख्यमंत्री के नाम एवं पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष राजू यादव (ग्वाल)ने बताया कि पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकारों के हितों की रक्षा को लेकर संपूर्ण प्रदेश भर में मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पत्रकार सुरक्षा कानून अविलंब रूप से लागू किए जाने की मांग की जा रही है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय शिवपुरी पर 24 जून को दोप.12 बजे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को करैरा में पत्रकार संजय गुप्ता के साथ हुई घटना के विरोध में एवं पत्रकार चक्रेश जैन की हत्या को लेकर मप्र श्रमजीवी पत्रका संघ द्वारा उचित कार्यवाही को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। सभी पत्रकार साथियों से आग्रह है कि वह 24 जून को दोप.12 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर इस पत्रकार आन्दोलन को सफल बनाऐं और अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर पत्रकार संगठन शक्ति का प्रदर्शन करें। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!