
अमित श्रीवास्तव जिला महामंत्री नियुक्त
शिवपुरी। मध्य प्रदेश कम्प्यूटर ऑपरेटर महासंघ के जिलाध्यक्ष रामगोपाल शर्मा (बीटू) की उपस्थिति में जिला शिवपुरी में बैठक आयोजित की गई, जिसमें शिवपुरी जिले के समस्त विभागों के कम्प्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष की सहमति के उपरांत कार्यकारणी का विस्तार किया गया। अमित श्रीवास्तव को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया, साथ ही नीरज शर्मा उप सचिव, अनिल कुमार पाल को तहसील संयोजक करैरा, हिर्देश शर्मा तहसील संयोजक पोहरी, अरशद अली तहसील संयोजक नरवर, संतोष भार्गव तहसील संयोजक बदरवास, को नियुक्त किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष दीपक प्रजापति, पवन योगी, कोषाध्यक्ष श्रीकिशन कुशवाह सहित अन्य विभागों के सभी कम्प्यूटर ऑपरेटर सम्मिलित हुए।




