Press "Enter" to skip to content

Neemuch Jailbreak मामले का मास्टरमाइंड पकड़ाया ! National News

Neemuch Jailbreak मामले का मास्टरमाइंड पकड़ाया

नीमच। Neemuch Jailbreak कनावटी जेल से चार कैदियों के भागने के मामले में पुलिस ने इसके मास्टरमाइंड विनोद डांगी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह पहले एनडीपीएस केस में जेल में बंद रहा है, इसी ने जेल कैदियों को जेल से भगाने की प्लानिंग की थी। उधर भागे हुए कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस की 10 टीमें रवाना की गई है। बताया जा रहा है कि आज ही भागे हुए कैदी पकड़ में आ जाएंगे। नीमच एसपी राकेश कुमार सगर ने मास्टर माइंड विनोद दांगी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक नीमच के कनावटी जेल में विनोद डांग डोडाचूरा तस्करी के मामले में करीब 3 माह से ज्यादा समय से बंद था। 11 जून को ही वो जेल से छूटा था। ऐसा माना जा रहा है कि उसने बाहर आने के बाद अंदर बंद चारों को बाहर लाने की योजना पर काम शुरू कर दिया। इस दौरान वह 17 से 23 जून तक हर दिन जेल आता था।
जिला जेल से फरार बंदियों के नाम

1. नारसिंह पिता बंसीलाल बंजारा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम गणेशपुरा थाना भिंडर जिला उदयपुर- एनडीपीएस में 10 साल की सजा।
2. दुबे लाल पिता दशरथ धुर्वे उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम गोगरी थाना नौगांव जिला मंडला- 376 में 10 वर्ष की सजा।

3. पंकज पिता रामनारायण मोंगिया उम्र उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम नल वाई थाना बड़ी सादड़ी जिला चित्तौड़- एनडीपीएस में बंद।
4. लेख राम पिता रमेश बावरी उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम चंदवासा थाना मल्हारगढ़ जिला मंदसौर।


More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!