Press "Enter" to skip to content

अब तरंगों से रोशन होंगे घर, छात्रों ने बगैर तार के बिजली पहुंचाकर दिखाया ! National News

Chhattisgarh Research : अब तरंगों से रोशन होंगे घर, छात्रों ने बगैर तार के बिजली पहुंचाकर दिखाया
रायपुर। बिना तार के बिजली सप्लाई कोरी कल्पना लगती थी, लेकिन अब यह संभव हो गया है। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के छात्रों ने वायरलेस ट्रांसमीटर सिस्टम तैयार किया है, जो एक शहर से दूसरे शहर बिना तार के बिजली सप्लाई कर देगा। जी हां, आप पढ़कर हैरान हो रहे होंगे, लेकिन ये सच है।
रविवि के इलेक्ट्रॉनिक्स डिपार्टमेंट के छात्र अजय नागेश और छात्रा उत्तरा वर्मा ने चार महीने की मेहनत से यह उपकरण बनाया है, जो मोबाइल की वाईफाई की तरह बिजली सप्लाई करेगा।
ऐसे तैयार किया उपकरण

छात्र अजय ने बताया कि इस उपकरण को बनाने में मात्र चार सौ रुपये खर्च आया। इसमें रेडियो का ट्रांसमीटर लगाया गया है, जो एक से दूसरे स्थान तक हवा की तरंगों में बिजली सप्लाई कर देता है। छात्रा उत्तरा ने बताया कि कॉपर तार और ट्रांसमीटर का इस्तेमाल कर उपकरण बनाया गया। जैसे ही उपकरण में बिजली सप्लाई की जाती है तो वह अल्टरनेट सप्लाई (एसी) को डायरेक्ट सप्लाई (डीसी) में बदल देता है।
इसके बाद दूसरी ओर जहां बिजली सप्लाई करनी है वहां लगा ट्रांसमीटर डीसी को फिर एसी में बदलकर बिजली सप्लाई करता है, यानी तरंगों से घर रोशन हो जाता है। विद्यार्थियों ने बताया कि मेगावाट में बिजली सप्लाई के लिए इस उपकरण में एम्पलीफायर सिस्टम और उच्च क्षमता वाले ट्रांसमीटर का उपयोग करना होगा।

घरेलू गैस सिलेंडर से गैस लीक होने पर अलर्ट कर देगा सिस्टम
भूपेश यदु, गुरुशरण साहू और प्रियंका देवांगन ने ऐसा सिस्टम बनाया है जो घरेलू गैस सिलेंडर से गैस लीक होने पर अलर्ट कर देगा। यह उपकरण जीपीएससिस्टम से कनेक्ट रहता है। जैसे ही गैस लीक होगी, तत्काल सिस्टम एक्टिव हो जाएगा। सिस्टम एक्टिव होने के साथ ही संबंधित फायर सिस्टम ऑफिस और घर के मालिक को वाइस के माध्यम से सूचना देगा। इससे जन-धन की हानि को रोका जा सकता है।

शराब पीकर गाड़ी चलाने पर बंद हो जाएगा इंजन
चारपहिया वाहन की दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए छात्रा अंकिता और आलिया तरन्नुम ने ऐसा मॉडल बनाया है जिसे गाड़ी में लगाने पर वाहन चालक यदि शराब के नशे में होगा तो इंजन को बंद कर देगा। इस मॉडल में सेंसर लगा है, जिसे गाड़ी की स्टेयरिंग पर लगाया जाता है। वाहन चालक के शराब के नशे में है तो उसके बैठते ही सेंसर एक्टिव होकर इंजन को बंद कर देता है। साथ ही जीपीएस के माध्यम से संबंधित थाने को सूचना भेज देता है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!