Press "Enter" to skip to content

अवैध खनन के दौरान धंसी मिट्टी खदान, तीन की मौत ! Shivpuri News

Shivpuri News : अवैध खनन के दौरान धंसी मिट्टी खदान, तीन की मौत, देखें VIDEO
शिवपुरी। बड़वानी के बाद शिवपुरी में भी अवैध खदान धंसने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा पार्वती नदी के किनारे घाट पर हुआ। यहां मजदूर रेत का अवैध खनन कर रहे थे। इसी दौरान खदान धंस गई। मजदूरों को संभलने का मौका ही नहीं मिला और वो कई फीट मिट्टी में दब गए। मरने वाले तीनों लोग एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शवों को बाहर निकालने का काम शुरू हुआ। फिलहाल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मलबे में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के बैराड़ के अस्पताल में लाया गया है। बता दें कि दो दिन पहले बड़वानी में भी अवैध रेत खनन के दौरान खदान धंस गई थी। जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!