Press "Enter" to skip to content

महिला पत्रकार को नकाबपोशों ने मारी गोली, कार पर अंडे भी फेंके ! New Delhi

  • मिताली चंदोला
  • पहले कार को ओवरटेक कर अंडे फेंके, कार नहीं रोकी तो मारने के इरादे से फायरिंग की
  • पुलिस के सामने घटना में एक शख्स के शामिल होने का अंदेशा किया जाहिर

नई दिल्ली. देश की राजधानी में बदमाश कितने बेखौफ हैं इसकी एक बानगी शनिवार रात को देखने को मिली। यहां एक महिला पत्रकार मिताली चंदोला की कार को नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बनाया। इस दौरान पत्रकार के हाथ में गोली लगी। अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले उनकी कार पर अंडे भी फेंके। वह नहीं रुकी तो बदमाशों ने उनपर निशाना साधते हुए दो राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली उनके दांए हाथ को छूकर निकल गई। पुलिस ने बीती रात हुई इस घटना की बाबत अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 
दाएं हाथ को छूकर निकली गोली, बाल-बाल बचीं :
पुलिस के मुताबिक शनिवार देर रात लगभग 12.30 बजे महिला पत्रकार आई 20 हुंडई कार से घर जा रही थी। जैसे ही वह अशोक नगर इलाके में पहुंची तभी नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें टारगेट किया। हमलावर मारुति स्विफ्ट कार में थे। उन्होंने पत्रकार की कार को ओवरटेक कर अंडे फेंके। इसके बाद भी उन्होंने अपनी कार नहीं रोकी तो मारने के इरादे से फायरिंग की। एक गोली शीशे से टकराकर उनके दाएं बाजू में जा लगी। हमलावर मौके से फरार हो गए, जिसके बाद सूचना मिलने पर धर्मशिला नारायण स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
महिला पत्रकार ने इस घटना के पीछे एक शख्स का हाथ होने का अंदेशा जाहिर किया है और बकायदा यह जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस अब आरोपी की भूमिका को वैरिफाई कर रही है। बता दें कि बीते 8 जून को बारापुला पुल पर रात को एक चैनल की कैब पर फायरिंग करने वाले बदमाशों का पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!