नई दिल्ली। मोदी सरकार का दूसरा कार्यकाल शुरू होने के बाद आज लोकसभा में कई संशोधन विधेयक पेश किए गए हैं। इनमें आधार विधेयक, आरक्षण विधेयक सहित अन्य संशोधन विधेयक शामिल हैं। लोकसभा में सदन सोमवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा आधार (संशोधन) बिल के साथ ही अन्य संशोधन विधेयकों को लोकसभा में पेश किया गया।




