वलसाड। गुजरात के वलसाड स्टेशन का कायाकल्प हो गया है। 95 साल पहले शुरू किया गया यह स्टेशन गंदगी और अपने पुराने ढर्रे के कारण बूढ़ा हो गया था। वेस्टर्न रेलवे के इस स्टेशन पर यात्रियों के लिए व्यवस्थाएं भी बहुत अच्छी नहीं थीं। लेकिन, अगर आज आप इस स्टेशन पर कदम रखेंगे तो पहचान नहीं पाएंगे। अब यह पूरी तरह से बदल चुका है। रेलवे ने इसे शानदार तरीके से रेनोवेट किया है।
यूरोपियन स्टाइल में बिल्डिंग
रेलवे ने वलसाड स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग को पूरी तरह से बदल डाला है। इसे यूरोपियन स्टाइल में रेनोवेट किया गया है। रेलवे ने सिर्फ स्टेशन ही नहीं, बल्कि इसके मुख्य द्वार, वेटिंग हॉल, टिकट काउंटर और यहां के फूड स्टाल को भी काफी आकर्षक लुक दिया गया है। इस स्टेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

यात्रियों के लिए बेहतर सुविधा
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि, वलसाड स्टेशन पुराना और बड़ा है। यह रोज 27 हैकर यात्रियों का आवागमन है। कई महत्वपूर्ण ट्रेनें भी यहां रुकती और यहां से जाती हैं। ऐसे में प्लेटफार्म को बड़ा बनाया गया है। यह पहले बहुत छोटा था, लेकिन अब इसका कायाकल्प कर दिया गया है। इसके साथ ही यात्रियों के एसी वेटिंग हॉल, पानी और वाशरूम, खाने पीने के स्टॉल्स और पार्किंग की सुविधा को भी बेहतर किया गया है। इतना ही नहीं स्टेशन पर LED लाइट्स, टाइल्स फ्लोर, रैन वाटर हार्वेस्टिंग और वर्टीकल गार्डन भी बनाया गया है, जो इसे बेहतर बनाते हैं। रेलवे ने यह दावा किया है कि, यहां आने वाले यात्री एक अच्छा अनुभव लेकर जाएंगे।

Be First to Comment