Press "Enter" to skip to content

नि:शुल्क विशाल नेत्र जांच शिविर न्यूब्लॉक में 26 जून को | Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी में आंखों के मरीजों के लिए विशाल नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रेरणा से एवं नरहरी प्रसाद शर्मा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  के सम्मान में, सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा हैं। जिसमें मोतियाबिंद के ऑपरेशन जांच, लैंस,  दवाईयां, काला चस्मा, वाहन सुविधा नि:शुल्क की जाएगी। जिसमें समाजसेवी अजयराज शर्मा ने शहर के नागरिकों से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी आंखों का चैकअप कराकर स्वास्थ्य लाभ लें। यह जांच शिविर न्यूब्लॉक स्थित नरहरी चौक पर लगाया जाएगा। जो कि सुबह 10 बजे से 3 बजे तक दिनांक 26 जून को रहेगा,मरीजों की संख्या बढ़ जाने पर सांय काल तक चलेगा। इस अवसर पर उनके साथ बृजेश,  विनय, अमित, अंकित, मंगलेश्वर शर्मा एवं भारत गौतम आदि लोग उपस्थित रहेंगे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!