
शिवपुरी-मौसम की मार चाहे वह बाढ़ हो बारिश, झुलसती धूप हो या मौसमी बीमारी ऐसे में मानव धर्म का कार्य पीडि़त मानवता के लिए समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी द्वारा समय-समय पर सेवाभावी कार्य किये जाते है। ऐसे में आगमी समय में बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए संस्था अध्यक्ष हेमन्त ओझा, सचिव उमेश मित्तल ने मिलकर यह प्राण लिया कि वह मौसम की आर से गरीब आदिवासी परिवारो को इससे प्रताडि़त अथवा परेशान नही होने देँगे और अपने इस अभियान में संस्था के अन्य पदाधिकारियो व सदस्य जिसमे अभय कोचेटा, गणेश धाकड़, पुनीत जैन, सतीश शर्मा, संजीव जैन इत्यादी के साथ मिलकर पहुँच गए, दूरस्थ ग्रामीण अंचल के गाँव चिटोरा-चिटोरी में, जहां ग्रामीण परिवेश में रहने वाले ग्रामीणजनो के घर पहुँचकर वहां स्वयं पहल करते हुए झोपडिय़ों को तिरपाल भेंट कर संस्था अध्यक्ष हेमन्त ओझा और उनकी टीम ने मिलकर झोपड़ों (टपरिया) को बारिश की मार से बचाने के लिए तिरपाल की छत बनाकर ढक दिया और इन ग्रामीणों को राहत प्रदान की। अब आने वाले मौसम में होने वाली बारिश से यह परिवार अपने को कुशल सुरक्षित महसूस कर सकेंगे। आज की भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी की यह मानव सेवा कार्य की मौजूद ग्रामीजनो ने अपने दोनों हाथों से इन सेवा भावी लोगो को आशीष दिया। वही संस्था अध्यक्ष हेमन्त ओझा ने ग्रामीणों के लिए की गई इस पहल में शामिल सभी संस्था के पदाधिकारियों ओर सदस्यों के प्रति आभार जताया जिन्होंने इस मानव सेवा कार्य मे अपना अभिन्न योगदान दिया।






Be First to Comment