Press "Enter" to skip to content

कोलकाता STF को बड़ी सफलता, 4 आतंकी गिरफ्तार, ISIS से जुड़े हैं तार ! National News

कोलकाता STF को बड़ी सफलता, 4 आतंकी गिरफ्तार, ISIS से जुड़े हैं तार
कोलकाता। कोलकाता पुलिस की स्पेशल टॉस्क फोर्स ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोलकाता एसटीएफ ने निओ-जमात-उल-मुजाहिदीन आतंकी संगठन के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकी संगठन बांग्लादेश से संचालित होता है। ये आतंकी संगठन ISIS से भी जुड़ा है। इस आतंकी संगठन का ढाका में होली क्रिश्चियन बेकरी हमले में भी हाथ था।
नियो-जेएमबी आतंकी संगठन JMB से टूटकर बना है जो फिलहाल ISIS के द्वारा संचालित किया जा रहा है। पकड़े गए आतंकियों में से दो की पहचान मोहम्मद जियाउर रहमान और मोमेनूर रशीद के तौर पर है। दोनों ही बांग्लादेशी नागरिक हैं। ये आतंकी कोलकाता के सिलदाह रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किए गए हैं। इन आतंकियों से मोबाइल मिला है जिसमें फोटो,वीडियो के साथ ही जिहादी टेक्स्ट मौजूद है। इसके अलावा जिहादी साहित्य भी मिला है।

वहीं दो अन्य आतंकी मोहम्मद साहिन आलम और रोबिउल इस्लाम को हावड़ा स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। आलम बांग्लादेशी नागरिक है, वहीं इस्लाम बंगाल के बीरभूम जिले का ही रहने वाला है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!