
जयपुर। राजस्थान के करौली में मंगलवार को बस पलटने से 60 से अधिक लोग घायल हो गए हैं और दो व्यक्ति की मौत हो गई है। यह घटना मंगलवार सुबह तीन-चार बजे की है। बस दुर्घटना में घायलों को नदौती के गुढ़ाचंद्रजी चिकित्सालय में एडमिट कराया गया है, जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है। कई लोग गंभीर रूप से भी घायल हो गए हैं जिन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन भी वहां पहुंचा और राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
बता दें कि घटना करौली जिले के गढ़मोरा के ऊकाली की घाटी की है। यह करौली और दौसा जिले के सीमा के पास है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह बस बारातियों से भरी थी। बारात महुआ के बेर खेड़ा से टुंडा टूंडी बामनवास लौट रही थी।
बस के एक यात्री ने एएनआई को बताया, ‘मैं ड्राइवर के ठीक पीछे बैठा था और मैंने उसे ब्रेक फेल होने के बाद बस से बाहर कूदते देखा। बस पलट गई और हम सभी घबरा गए। स्थानीय लोग हमारे बचाव में आए।’





Be First to Comment