
अंबिकापुर। आबकारी अमले ने फिर मध्यप्रदेश की शराब जब्त की है। छतीसगढ़ से लगे मध्यप्रदेश के सीमावर्ती शराब दुकानों से शराब लाकर यहां खपाने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाई की जा रही है। बीते मंगलवार की समय सीमा की बैठक में कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने के निर्देश दिए थे।
आदेश के परिपालन में कल जिला आबकारी अधिकारी के मार्ग दर्शन पर आबकारी उप निरीक्षक रंजीत गुप्ता ने बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर चंदेश्वरपुर थाना धौरपुर निवासी शंभु पांडे के कब्जे से 47 पाव (8.46 लीटर) मध्य प्रदेश की लेबल लगी गोवा व्हिस्की और चंदेश्वरपुर निवासी ललुआ यादव के कब्जे से 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।।
दोनों आरोपितों को आबकारी अधिनियम की धारा के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया।
सरगुजा अंचल में मध्यप्रदेश की शराब लाकर लगातार खपाये जाने की शिकायत सामने आ रही है।आबकारी अमले के साथ पुलिस भी अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्यवाई कर रही है ।मध्यप्रदेश से शराब की आपूर्ति करने वालों सफेदपोशों के सम्बंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।





Be First to Comment