Press "Enter" to skip to content

जिला स्तरीय एक दिवसीय आनंद सम्मेलन सम्पन्न | Shivpuri News

शिवपुरी। राज्य आनंद संस्थान भोपाल की ओर से चलाए जा रहे आनंद सम्मेलन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को शिवपुरी के पीजी कॉलेज में एक दिवसीय जिला स्तरीय आनंदक सम्मेलन संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में जिले की विभिन्न तहसीलों के 80 पंजीकृत शासकीय तथा अशासकीय आनंदकों ने भाग लिया। सम्मेलन का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ‘‘अपना घर आश्रम’’ के संयोजक श्री गौरव जैन ने किया। कार्यक्रम में जिले में अध्यात्म विभाग के सहायक नोडल तथा डीपीएल श्री अभय कुमार जैन ने राज्य आनंद संस्थान का संक्षिप्त परिचय दिया।
कार्यक्रम में राज्य आनंद संस्थान भोपाल के पदाधिकारी श्री प्रदीप महतो ने फ्रीडम गिलास के द्वारा प्रतिभागियों को अपने अंदर झांकने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में शिवपुरी की आनंदम सहयोगी एवं प्रोफेसर श्रीमती अनीता जैन ने लाइफ बैलेंस शीट टूल के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने जीवन का आंकलन करने का आग्रह किया। 
इस मौके पर आनंदम सहयोगी प्रीति तिवारी, पंकज मिश्रा एवं प्रमोद रावत ने शांत समय के कारण अपने जीवन में आए परिवर्तन की कहानियां बताईं। डीपीएल प्रेम प्रकाश सिरोलिया ने शिवपुरी जिले में संचालित की जा रही आनंदम की गतिविधियों की जानकारी वीडियो के माध्यम से दी। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर उत्सव मनाते हुए विदाई दी गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!