
शिवपुरी। जय किसान फसल ऋण माफी योजना जिले के किसानों के लिए बरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत ऋणी किसानों के ऋण माफ होने से जहां वे खुश है वहीं वे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के प्रति भी ऋण माफ करने के लिए उनका आभार मान रहे है।
शिवपुरी जिले के जनपद पंचायत बदरवास के ग्राम ईश्वरी के किसान श्री शिवनंदन सिंह पुत्र बलदेव सिंह यादव ने सहकारी समिति बदरवास से 1 लाख 90 हजार 709 रूपए का फसल ऋण लिया था। मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के हित में शुरू की गई ‘‘जय किसान फसल ऋण माफी योजना’’ के तहत श्री शिवनंदन सिंह का 1 लाख 90 हजार 709 रूपए का ऋण माफ हुआ। ऋण माफ होने पर श्री शिवनंदन सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने ऋण माफ कर किसानों से ऋण माफी का किया गया बचन पूरा किया है। उन्होंने बताया कि कमलनाथ सरकार ऐसी पहली सरकार है, जिसने 2 लाख तक के किसानों के फसल ऋण माफ कर किसानों को काफी राहत दी है। मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी द्वारा किसानों के हित में फसल ऋण माफी योजना के ऐतिहासिक फैसले के तहत ऋण माफ हुआ है। जिसके लिए श्री शिवनंदन सिंह ने मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के प्रति सभी किसानों की तरफ से आभार व्यक्त किया है।






Be First to Comment