Press "Enter" to skip to content

कोचिंग संचालक फर्जी तरीके से दे रहे आईटीआई में बच्चों को प्रवेश | Shivpuri News


आईटीआई एसोसिएशन ने प्रवेश रोकने के लिए कलेक्टर से की शिकायत

शिवपुरी। आईटीआई  सोसिएशन शिवपुरी के बैनर तले आईटीआई संचालकों द्वारा कलेक्टर से गुहार लगाई कि जिले में संचालित कुछ कोचिंग संचालक जिनके पास मान्यता नहीं होने के बावजूद भी फर्जी तरीके से छात्र-छात्राओं को गुमराह कर आईटीआई में प्रवेश दे रहे हैं। इनके द्वारा छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिसका खामियाजा मान्यता प्राप्त आईटीआई सेंटरों को भुगतना पड़ रहा है क्योंकि उनके यहां प्रवेश कम संख्या में हो रहे हैं। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि शिवपुरी जिले में एनसीव्हीटी द्वारा मान्यता प्राप्त प्राइवेट आईटीआई की संख्या 20 है जिसकी लिस्ट भी कलेक्टर को दिए गए आवेदन के साथ संलग्न की। अन्य जिले की आईटीआई की ब्रांच शिवपुरी जिले में संचालित हो रही हैं जो कि एनसीव्हीटी के मापदण्ड के अनुसार अवैध हैं। 

इन कोचिंग सेंटरों पर दिए जा रहे प्रवेश
आईटीआई संचालकों द्वारा दिए गए आवेदन में जिन कोचिंग संचालकों के खिलाफ शिकायत की है उनमें राजेश्वरी मंदिर के सामने जेकेएन आईटीआई जो कि वर्तमान में ग्वालियर में स्थित है वह शिवपुरी में अवैध रूप से संचालित है, लक्ष्य स्टेनो कोचिंग सेंटर काली माता मंदिर, पाराशर स्टेनो कोचिंग सेंटर राजेश्वरी रोड, ज्ञानोदय स्टेनो कोचिंग सेंटर विष्णु मंदिर मार्केट शिवपुरी, रवि वर्मा स्टेनो कोचिंग सेंटर आदर्श नगर, एम्स स्टेनो कोचिंग सेंटर विष्णु मंदिर मार्केट, राजपूत स्टेनो कोचिंग सेंटर क्लासेस राजेश्वरी रोड, श्रीगौतम कोचिंग क्लासेस फिजीकल रोड, ग्लोबल स्टेनो इंस्टीट्यूट न्यू कॉलोनी बैराड, आरडी पीव्हीटी आईटीआई उमरीकलां भौंती पिछोर, एके स्टेनो कोचिंग गोविंद नगर, कोन्सेप्ट स्टेनो अकेडमी राजेश्वरी रोड, लक्ष्य स्टेनो आईटीआई पोहरी, लक्ष्य पीव्हीटी आईटीआई पिछोर, वीरांगना झलकारी बाई आईटीआई पिछोर शामिल हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!