
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 01 जून 2019 से अभीतक 45.06 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जबकि गत वर्ष 26 जून तक 42.09 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक श्री राकेश कुमार ढोडी ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1047.3 मि.मी. वर्षा रिकाॅर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि आज खनियांधाना 19 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि शिवपुरी, करैरा, बदरवास, कोलारस, पिछोर, पोहरी एवं बैराड़ तहसील में वर्षा निरंक रही।






Be First to Comment