Press "Enter" to skip to content

BJP MLA के बाद अब दमोह में BJYM उपाध्यक्ष ने दिखाया बैट, ये है मामला ! Damoh News

Damoh News : BJP MLA के बाद अब दमोह में BJYM उपाध्यक्ष ने दिखाया बैट, ये है मामला



दमोहभाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय की तर्ज पर दमोह युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने भी दमोह नगर पालिका के लेखाधिकारी अनिल गुप्ता को क्रिकेट का बैट दिखाकर धमकी दी है। गुरुवार को विवेक अग्रवाल नगर पालिका पहुंचे और उन्होंने लेखाधिकारी के कक्ष में जाकर उन्हें क्रिकेट का बैट दिखाते हुए धमकी दी कि यदि ठीक से काम नहीं किया तो उन्हें मजबूर होकर विधायक आकाश की तरह इस बैट का उपयोग करना होगा। ये बात खुद विवेक अग्रवाल ने स्वीकार करते हुए बताई है। युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अग्रवाल का कहना है कि उनके वार्ड में अभी भी ऐसे 36 हितग्राही हैं, जिन्हें पीएम आवास की किस्त नहीं मिली है, इस कारण उनकी छतों का स्लैब नहीं डल पा रहा है। कार्यालय में क्रिकेट का बैट लेकर बैठे अग्रवाल की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल की गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!