Press "Enter" to skip to content

जिला कोर्ट में महिला वकील को आया हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत ! Bhopal News

Bhopal News : जिला कोर्ट में महिला वकील को आया हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत



भोपाल। राजधानी भोपाल के जिला न्यायालय में आज एक महिला वकील की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वकील का नाम बसंता गिडवानी बताया जा रहा है। करीब 20 मिनिट तक कोर्ट में 108 एम्बुलेंस का इंतजार होता रहा लेकिन निजी वाहन से अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित किया गया। जानकारी के अनुसार बसंता काे परिसर में ही अचानक तबीयत बिगड़ी और उन्हाेंने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद वहां माैजूद सहयाेगियाें ने तुरंत डायल 108 काे कॉल किया। इस दाैरान उन्हें बाहर परिसर की बैंच में लेटाया गया। काफी देर इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई, ताे उन्हें निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया। हालांकि वहां पहुंचने पर डॉक्टराें ने उन्हें मृत घाेषित कर दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!