Press "Enter" to skip to content

रामनगर नगर पंचायत अध्यक्ष और सीएमओ के बीच विवाद, दोनों घायल ! Satna News

Satna News : रामनगर नगर पंचायत अध्यक्ष और सीएमओ के बीच विवाद, दोनों घायल



सतना। रामनगर में भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष राम सुशील पटेल ने नगर पंचायत सीएमओ देवरत्नम सोनी पर कार्यालय में जानलेवा हमला कर दिया। हमले के समय जिला मुख्यालय में डीआईजी का वार्षिक निरीक्षण चल रहा था। इस दौरान सीएमओ ने कई बार थाना प्रभारी को फोन लगाए थे, लेकिन पुलिस की ओर से कोई रिस्पांस नहीं मिला। उधर इस मामले में कुछ देर बाद नपं अध्यक्ष भी घायल हालत में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे, उन्होंने ने भी सीएमओ पर मारपीट का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह के इशारे पर उन पर हमला किया गया।

घटना को लेकर डीआईजी ने एसपी से मामले की पूरी जानकारी मांगी है। बताया जा रहा है कि नगर परिषद में आज होने की बैठ के दौरान ही मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि बजट को लेकर लंबे समय से सीएमओ और अध्यक्ष के बीच खींचतान चल रही थी। कई बार अध्यक्ष ने सीएमओ को खुली चुनौती दी थी।
सामने आई पुलिस की लापरवाही

घटना में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। सीएमओ ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी लेकिन कोई कारवाई नहीं होने पर अध्यक्ष के हौसले बुलंद होते गए। टीआई सती मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे है कि उन्होंने शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!