Press "Enter" to skip to content

नक्सलियों से मुठभेड़, हथियार व गोला बारुद बरामद ! National News

Rajnandgoan : नक्सलियों से मुठभेड़, हथियार व गोला बारुद बरामद
राजनांदगांव। जिले के औंधी थाना क्षेत्र के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद हुए हैं। घटनास्थल से 01 नग 303 रायफल, 02 नग 12 बोर, 01 नग भरमार, 01 नग एयर गन, वायरलेस सेट, 03 टेन्ट और भारी मात्रा में दैनिक उपयोग का सामान बरामद हुआ है।
राजनांदगांव-कांकेर-गढ़चिरौली जिले की सीमा पर स्थित ग्राम कोहकाटोला की पहाड़ी की घटना है। शुक्रवार की सुबह मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने और मारे जाने की सम्भावना भी जताई जा रही है। जिला पुलिस बल, डीआरजी, एसटीएफ और आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।

बताया जा रहा है कि सीमा पर मुठभेड़ अभी भी जारी है। पुलिस की एक संयुक्त पार्टी फालो के लिए जंगल में घुसी है। नक्सली पीछे हट रहे है। मुठभेड़ स्थल के आसपास खून के निशान देखकर दावा किया जा रहा है कि दो-तीन नक्सली गंभीर रूप से घायल हुए हैं। महाराष्ट्र पुलिस को भी सूचना देकर चौतरफा घेरेबंदी की योजना पर ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
इस सूचना के बाद पुलिस ने इलाके में सर्चिंग अभियान शुरू किया था। इस दौरान माओवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने जब जवाबी कार्रवाई शुरू की तो नक्सली हथियार छोड़कर फरार हो गए।

इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने एवं मारे जाने की भी संभावना है। जिला पुलिस बल, डीआरजी, एसटीएफ एवं आईटीबीपी की सयुक्त कार्यवाही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!