Press "Enter" to skip to content

लगभग 2 लाख का फसल ऋण माफ होने पर कृषक उदयभान हुआ चिंतामुक्त | Shivpuri News

शिवपुरी। जिले की बदरवास जनपद पंचायत के ग्राम चंदोरिया के कृषक श्री उदयभान सिंह पुत्र विक्रय सिंह का 1 लाख 94 हजार 286 रूपए का फसल ऋण माफ होने पर बहुत खुश होने के साथ-साथ अब वह चिंतामुक्त है। कि उसे अब लिया गया फसल ऋण जमा नहीं करना होगा। श्री उदयभान सिंह का कहना है कि मध्यप्रदेश में पहली बार कमलनाथ सरकार ने किसानों के दो लाख रूपए तक के फसल ऋण माफ कर प्रदेश के किसानों को बहुत बड़ी राहत दी है। ऐसा प्रदेश में पहली वार हुआ है।

ग्राम चंदोरिया के कृषक श्री उदयभान सिंह ने सहकारी समिति बदरवास से खाद-बीज हेतु ऋण लिया था। लेकिन वह जमा नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में म.प्र. के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी द्वारा ‘‘जय किसान फसल ऋण माफी योजना’’ के तहत किसानों का 2 लाख रूपए तक का ऋण माफ किया। इस योजना के तहत श्री उदयभान सिंह पुत्र विक्रय सिंह का भी 1 लाख 94 हजार 286 रूपए का ऋण माफ होने पर बहुत खुश है और चिंतामुक्त भी है।

श्री उदयभान सिंह का कहना है कि 2 लाख रूपए तक फसल ऋण माफ होने पर अब किसान चिंतामुक्त होकर और बेहतर तरीके से खेती करेंगे। प्रदेश में किसानों के हित में ‘‘जय किसान फसल ऋण माफी योजना’’ शुरू करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री बधाई के पात्र है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!