
नरबर तहसीलदार की लापरवाही के चलते सजा भुगत रहा किसान परिवार
शिवपुरी। जिले की नरवर तहसील के ग्राम धमधौली के किसान रामेश्वर रावत पुत्र हरभजन रावत ने वर्ष 2017 में कैलाश बंशकार से 7 बीघा भूमि 15 लाख रुपए मैं खरीदी थी नरवर तहसील में नामंत्रण होने के बाद भी अधिकारियों द्वारा राशि जमा कराकर पिछले 2 वर्ष से भूमि का सीमांकन नहीं किया जा रहा सीमांकन कराने के नाम से पटवारी संतोष सुमन ने किसान से ₹26 हजार रुपए भी लिए हैं पीड़ित किसान ने प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम करैरा कलेक्टर ,एस पी, शिवपुरी कमिश्नर ग्वालियर ,मुख्य सचिव भोपाल को आवेदन देकर शिकायत की परंतु पीड़ित किसान के हाथ निराशा ही आई 2 वर्ष से भटक रहा किसान निजी भूमि पर 7 बीघा की जगह 2 बीघा पर खेती कर परिवार का भरण पोषण कर रहा भूमि स्थल पर आए दिन विवाद की स्थिति रहती है अधिकारियों की लापरवाही के कारण पीड़ित किसान का परिवार जहर खाकर संगीन कदम उठाने की मजबूर हैं।
इनका कहना हैं
जो केस आप बता रहे हैं। उसकी जांच करा रहे हैं जो भी जांच में पाया जाएगा उसके बाद उस पर कार्यवाही की जाएगी
कल्पना कुशवाह
तहसीलदार






Be First to Comment