Press "Enter" to skip to content

तीन थानों की पुलिस ने मिलकर सट्टे के सात आरोपियों को पकड़ा | Shivpuri News

शिवपुरी शहर के तीनों थानों  द्वारा सट्टे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 7 आरोपियों को दबोचा


शिवपुरी। दिनांक 28.06.19 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेंद्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में में थाना कोतवाली, देहात एवं फिजिकल द्वारा सट्टा खेलते हुए 7 आरोपियों को दबोचकर उनके विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

थाना प्रभारी कोतवाली,देहात एवं फिजिकल को शहर में सट्टा खिलाने की सूचनाएं प्राप्त हुई सूचनाओं पर से शहर के तीनों थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस टीमों को मुखबिर द्वारा बताएं स्थानों पर रवाना किया गया थाना देहात की पुलिस टीम द्वारा बड़ौदा स्कूल के पास से आरोपी नकटूराम पुत्र पंचूराम यादव उम्र 59 साल निवासी बड़ौदी एवं बढ़ा लोहार पुरा से आरोपी रामबाबू पुत्र चिरौंजी लाल  उम्र 60 साल  निवासी बड़ा लोहार पुरा को दबोचकर उसके कब्जे से कर्मचारी 1220 रुपए एवं 940 रुपए की नगदी व सट्टा समग्री जप्त की, इसी क्रम में थाना फिजिकल पुलिस टीम द्वारा नट की नीम के पास से आरोपी राहुल पुत्र सुमरन रजक उम्र 19 साल निवासी संजय कॉलोनी, रवि पुत्र गोपाल धानुक उम्र 25 साल,  दीपक पुत्र प्रकाश शाक्य उम्र 32 निवासीगण घोसीपुरा कमलागंज एवं राजा पुत्र बलराम कोरी उम्र 19 साल निवासी नट का नीम के पास के कब्जे से  2670 रुपए एवं सट्टा सामग्री  जप्त की, इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा हम्वाल मोहल्ला गली राठौर मोहल्ला के पास से आरोपी लखन लाल पुत्र मलखान सिंह रावत उम्र 34 साल निवासी मनियर के कब्जे से 1200 रुपए की नगदी एवं सट्टा सामग्री जप्त कर सभी आरोपियों को सट्टा खिलवाते हुए दबोचकर सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किये गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!