Press "Enter" to skip to content

मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना में पूजा की शादी हुई धूमधाम से | Shivpuri News

शिवपुरी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत सामूहिक सम्मेलन के माध्यम से गरीब परिवारों की कन्याओं की शादी के लिए कमलनाथ सरकार ने 25 हजार के स्थान पर 51 हजार की राशि बढ़ाने पर कन्याओं के माता-पिता काफी खुश है और इनका कहना है कि हमारा सपना था कि हमारी बेटियों की शादी बड़े ही धूमधाम के साथ हो, जो अब पूरा हुआ है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के हम बहुत आभारी है। 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत पिछले दिनों शिवपुरी जनपद पंचायत द्वारा गांधी पार्क शिवपुरी में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में ग्राम सिरसौद निवासी कु.पूजा पुत्री नंदू का विवाह करैरा निवासी श्री शनि पुत्र हरिराम बालमिकी के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। पूजा के पिताजी श्री नंदू का कहना है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना हम जैसे गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह के लिए बरदान है। 
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने इस योजना में 25 हजार की राशि बढ़ाकर 51 हजार कर दी है। इस राशि से बड़े ही धूमधाम के साथ पूरे मान एवं सम्मान के साथ अपनी बेटी की शादी कर सके है और आए हुए अतिथियों का भी सत्कार बेहतर तरीके से किया है। हमें बाहर से कर्ज भी नहीं लेना पड़ा है। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन के बारे में जनपद पंचायत शिवपुरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गगन वाजपेयी एवं पंचायत निरीक्षक श्री दौलत सिंह से संपर्क किया और उन्होंने सामूहिक विवाह सम्मेलन में बेटी की शादी करने पर शासन से मिलने वाली सहायता राशि की भी जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि योजना के तहत प्रत्येक प्रकरण में 51 हजार की राशि में से 48 हजार रूपए की राशि कन्या के बैंक खाते में जमा की जाती है, जबकि 3 हजार रूपए की राशि आयोजन पर व्यय की जाती है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!