Press "Enter" to skip to content

नबाव साहब रोड सहित इन जगहों पर रहेगा विद्युत प्रवाह कल बंद | Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के 33 के.व्ही.फतेहपुर फीडर, 33 के.वी.मनियर, 33 के.व्ही.सुभाषपुरा एवं 33 के.व्ही.उपकेन्द्र डाकबंगला पर आवश्यक रखरखाव, नए ट्रांसफार्मर एवं मिडस्पान पोल लगाए जाने हेतु 30 जून 2019 को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।
मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड शिवपुरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 33 के.व्ही.सुभाषपुरा फीडर पर प्रातः 08 बजे से प्रातः 11 बजे तक, 33 के.वी.मनियर फीडर पर प्रातः 7 बजे से 12 बजे तक, 33 के.व्ही.सुभाषपुरा फीडर पर प्रातः 07 बजे से 11 बजे तक तथा 33 के.व्ही.उपकेन्द्र डाकबंगला पर प्रातः 06 बजे से प्रातः 10 बजे तक विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। उक्त फीडरों के बंद रहने से 33/11के.व्ही.उपकेन्द्र सुभाषपुरा, धौलागढ़ एवं सतनवाड़ा उपकेन्द्र से निकले 11 के.व्ही.सकलपुर आबादी एवं 11 के.व्ही.पतारा से जुड़े समस्त क्षेत्र, फतेहपुर, मनियर, लालमाटी, गणेश कॉलोनी, टोंगरा रोड, एसपीएस स्कूल के सामने, माधवनगर, गायत्री कालोनी, हनुमान कालोनी, पोहरी रोड, न्यू बस स्टेण्ड, श्रीराम कालोनी, सिटी सेंटर, एसपी कोठी के पीछे, शारदा कॉलोनी, दुबे नर्सरी, 30 नम्बर कोठी, कमलागंज, नबाव साहब रोड, न्यूब्लॉक, विवेकानंद कॉलोनी एवं माधवचौक के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह प्रभावित रहेगा। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!