Press "Enter" to skip to content

मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है व्हाट्सएप का इस्तेमाल, बढ़ाता है आत्मविश्वास भी ! International News

मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है व्हाट्सएप का इस्तेमाल, बढ़ाता है आत्मविश्वास भी
मल्टीमीडिया डेस्क। क्या आप भी सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताते हैं? क्या आपकी इस आदत पर भी लोग सवाल उठाते हैं और इसमें दिए जाने वाले समय को कम करने की बात कहते हैं? यदि इस सवाल का जवाब हां है, तो अब आपके पास उन लोगों को जवाब देने का एक मौका है। एक शोध में दावा किया गया है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर समय बिताना हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, खासतौर पर व्हाट्सएप पर।
यह शोध इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ह्यूमन कंप्यूटर स्टडीज में प्रकाशित हुआ है। अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने 200 लोगों का चयन किया, जिसमें 158 महिलाएं और 42 पुरुष शामिल थे। सभी की औसतन उम्र 24 साल थी। इसमें कहा गया है कि यूजर्स को ग्रुप चैट का फंक्शन देने वाले टेक्स्ट-आधारित मैसेजिंग ऐप उनके मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।
शोध में यह भी कहा गया है कि आप जितना अधिक समय व्हाट्सएप पर बिताते हैं, उतना ही कम अकेलापन कम महसूस करते हैं। अपने दोस्तों और परिजनों के साथ नजदीकी महसूस करने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। एज हिल युनिवर्सिटी की प्रोफेसर लिंडा काये ने कहा कि इस पर काफी बहस होती है कि सोशल मीडिया पर समय बिताना हमारे लिए अच्छा है या खराब। मगर, हमने पाया है कि यह इतना भी बुरा नहीं, जितना इसे हम समझते हैं।
उन्होंने कहा कि जितना अधिक करीबी दोस्ती लोग महसूस कर रहे थे और जितना अधिक वे अपने व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हुए थे, वे अपने आत्मविश्वास व सामाजिक संबंधों को लेकर उतना ही अधिक सकारात्मक थे। शोधकर्ताओं के अनुसार, ग्रुप से जुड़े होने का मतलब था कि व्हाट्सएप यूजर्स खुद को कम अकेला महसूस कर रहे थे। अध्ययन में पाया गया कि इसकी लोकप्रियता और ग्रुप चैट के चलते रोजाना औसतन 55 मिनट तक लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!