Press "Enter" to skip to content

खुलासा शिवानी हत्याकांड : हत्या के मामले में पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार | Shivpuri News

थाना कोतवाली द्वारा हत्या के मामले के 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

शिवपुरी। दिनांक 06.07.19 की रात्रि को सूचना मिली कि जगदीश मंगल के मकान के बाहर आशीर्वाद अस्पताल के सामने कृृष्णपुरम कालोनी शिवपुरी में एक युवती उम्र करीबन 18-19 साल की लाश पड़ी है सूचना पर से थाना कोतवाली में मर्ग क्रमांक 24/19 धारा 174 जा फौ. का कायम कर जाॅंच में लिया गया जाॅंच के दौरान मृृतिका की दादी व बुआ ने अपने कथनों में बताया कि शिवानी की दोस्त रूबी जाटव , जूली भार्गव, बिल्ली उर्फ परमार सिंह गौर , गोलू रजक, चिक्की पाठक व विकाश सोनी मेरी बेटी को स्मैक का नशा कराकर देह व्यापार कराते थे, दिनांक 06.07.19 को शिवानी को अत्यधिक नशा कराकर मारकर फैंक दिया जिससे उक्त आरोपियों के विरुद्ध अपरराध क्रमांक 363/19 धारा 302,201,120बी,34 भादवि का कायम किया जाकर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के निर्देशन एवं एस.डी.ओ.पी. शिवपुरी श्री शिवसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली उनि. बृजमोहन कुशवाह के नेत्रत्व में पुलिस टीम का गठन कर उक्त फरार आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

थाना प्रभारी कोतवाली को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी शहर से बाहर कहीं जाने की फिराक में फतेहपुर रोड़ पुलिया के पास खड़े हैं, सूचना पर से थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 07.07.19 को मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देकर आरोपियों
1.रूबी जाटव 2. बिल्ली उर्फ परमार सिंह गौर निवासी ग्राम भगवा पिछोर हाल फतेहपुर रोड़ शिवपुरी 3. जूली भार्गव निवासी राधारमण मंदिर के पास शिवपुरी 4. गोलू रजक निवासी पुरानी शिवपुरी 5. विकाश सोनी निवासी लोहारपुरा पुरानी शिवपुरी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि उन्होने मृतिका को नशे का इंजेक्शन दिया जिससे मृतिका की मृत्यु हो गई, बाद आरोपी मृतिका की लाश को ठिकाने लगाने के लिए आॅटो में ले जा रहे थे उसी दौरान पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर आशीर्वाद अस्पताल के सामने कृृष्णपुरम कालोनी शिवपुरी में मृतिका की लाश को रखकर भाग गये,  मामले में अन्य आरोपियाॅन की तलाश जारी है।

इस घटना का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी कोतवाली उनि. बी.एम.कुशवाह, उनि अरविंद छारी, उनि. कुलदीप सिंह, सउनि रामचंन्द्र शर्मा, सउनि आबिद खाॅन, प्रआर. अमृतलाल, आर. देवेन्द्र , नरेश, भूपेन्द्र, शरद, रामजी पाराशर, टिंकू सेमिल और आर. शिवांशु की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!