
शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले की कोर्ट रोड से आ रही हैं। जहाँ आज यातयात प्रभारी रणवीर सिंह यादब ने कार चलाते समय मोबाइल पर बात करने को लेकर पहल की जिसमे उन्होंने देखा कि कांग्रेश यूथ जिलाध्यक्ष शिवांश जैमिनी पुत्र श्री कृष्ण जैमिनी निवासी श्रीराम कॉलोनी अपनी कार से कोर्ट रोड से कार चलाते समय अपने मोबाइल से बात करते हुए जा रहे थे तभी यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादब ने मोबाइल से बात करते समय कार चलाने पर 500 रुपए की चलानी कार्यवाही की।
यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादब का कहना है कि कोई भी ब्यक्ति अगर यातायात के नियमों का उलंघन करता है तो उसको पक्षा नही जाएगा।






Be First to Comment