Press "Enter" to skip to content

बिक्की सोनी निवासी पुरानी शिवपुरी 70 हज़ार रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार | Shivpuri News

शिवपुरी पुलिस द्वारा 70 हजार रूपये की स्मैक के साथ 01 आरोपी को दबोचा

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक श्री विवेक अग्रवाल ने समस्त थाना प्रभारियो को अवैध मादक पदार्थ रखने एवं बैचने बाले व्यक्तियो के खिलाफ शक्ति से कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। जिसके तहत दिनांक 13.07.19 को थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा रेल्वे स्टेशन ग्राउण्ड से एक आरोपी के कब्जे से 06 ग्राम स्मैक कीमती करीब 70000 रु. की जप्त कर गिरफ्तार किया । 

दिनांक 13.07.19 को थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति रेल्वे स्टेशन ग्राउण्ड के पास अवैध नशीले मादक पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में खड़ा है सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने पर अति. पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एस.डी.आ.पी. शिवपुरी श्री शिवसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व मंे पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर देखा तो एक व्यक्ति मुखबिर के बताए हुलिये का मिला संदेह होने पर पुलिस टीम उसकी ओर बड़ी तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दबोचकर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम विक्की पुत्र गोपाल सोनी उम्र 25 साल निवासी कटरा मोहल्ला पुरानी शिवपुरी का होना बताया तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से स्मैक 06 ग्राम कीमत लगभग 70000 रू की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव, आर. जागेश, शिवांशु, भूपेन्द्र एवं टिंकू की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!