Press "Enter" to skip to content

धर्मेन्द्र गुप्ता पिछोर बने अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष | Shivpuri News

शिवपुरी। वैश्य समाज के प्रमुख संगठन अंतरराष्ट्रीय वेश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद गोयल ने संगठन के संभागी अध्यक्ष आर के गुप्ता की अनुशंसा पर धर्मेन्द्र गुप्ता पिछोर को शिवपुरी जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है प्रदेश कार्यालय सचिव मुकेश जैन द्वारा इस आशय का पत्र दिनांक 13 जुलाई को जारी हुआ है जिसमें उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन 10 देशों में बस एकता और समाज के उत्थान के लिए काम कर रही है प्रतिवर्ष सिविल सेवा की प्रि परीक्षा में उत्तीर्ण 200 गरीब छात्रों को 100000 की नकद सहायता संगठन करता है । पूरे विश्व के प्रमुख उद्योगपति इस संगठन के सदस्य है।
पूर्व सांसद रामदास अग्रवाल जी और स्वर्गीय रमेश अग्रवाल जी भास्कर ग्रुप ने इस संगठन की स्थापना की थी। धर्मेन्द्र गुप्ता ने अपने मनोनयन पर वरिष्ठ पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए बताया कि आगामी माह में नए सदस्य बना कर जिला इकाई का गठन किया जाएगा एवं अति शीघ्र सभी तहसीलों में अध्यक्ष मनोनीत कर संगठन का शीघ्र जिले में विस्तार किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े प्रत्येक सदस्य का आत्मविश्वास बढ़े ,उसका स्वाभिमान सुरक्षित रहें इसके लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!