Press "Enter" to skip to content

नीरज रजक निवासी महाराणा प्रताप कॉलोनी 70 हजार रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार | Shivpuri News

शिवपुरी पुलिस द्वारा 70 हजार रूपये की स्मैक के साथ 01 आरोपी को दबोचा

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक श्री विवेक अग्रवाल ने समस्त थाना प्रभारियो को अवैध मादक पदार्थ रखने एवं बेचने बाले व्यक्तियो के खिलाफ शक्ति से कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। जिसके तहत दिनांक 14.07.19 को थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा हरिजन थाने के पास पथ्थर के फड़ के सामने से एक आरोपी के कब्जे से 7 ग्राम स्मैक कीमती करीब 70000 रु. की जप्त कर गिरफ्तार किया । 
दिनांक 14.07.19 को थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति हरिजन थाने के पास पथ्थर के फड़ के सामने अवैध नशीले मादक पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में खड़ा है सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने पर अति. पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एस.डी.ओ.पी. शिवपुरी श्री शिवसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व मंे पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर देखा तो एक व्यक्ति मुखबिर के बताए हुलिये का मिला संदेह होने पर पुलिस टीम उसकी ओर बड़ी तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दबोचकर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम नीरज पुत्र श्यामू रजक उम्र 27 साल निवासी महराणा प्रताप काॅलोनी हरिजन थाने के पास शिवपुरी का होना बताया तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से स्मैक 7 ग्राम कीमत लगभग 70000 रू की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव, सउनि आबिद खाॅन, आर. देवेन्द्र, आर. जागेश, शिवांशु एवं भूपेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!