Press "Enter" to skip to content

जर्मनी की उर्सुला बनीं यूरोपीय कमीशन की पहली महिला अध्यक्ष, इस दिन संभालेंगी पद ! International News

जर्मनी की उर्सुला बनीं यूरोपीय कमीशन की पहली महिला अध्यक्ष, इस दिन संभालेंगी पद
ब्रसेल्स। जर्मनी की निवर्तमान रक्षा मंत्री उर्सुला वॉन डेर लेयेन को यूरोपीय यूनियन की कार्यकारी इकाई यूरोपीय कमीशन का नया अध्यक्ष चुना गया है। वह इस पद पर काबिज होने वाली पहली महिला हैं। उर्सुला एक नवंबर को अपना पदभार संभालेंगी। इससे एक दिन पहले यानी 31 अक्टूबर को ब्रिटेन ईयू से अलग हो सकता है। ऐसे में उनका अध्यक्ष बनना और महत्वपूर्ण है। जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल की करीबी और क्रिश्चियन डेमोक्रेट यूनियन की सदस्य उर्सुला ईसी में लॉड जंकर की जगह लेंगी।
बता दें कि, यूरोपीय संसद में मंगलवार को हुए गोपनीय मतदान में उन्हें 383 वोट मिले। उर्सुला को बधाई देते हुए मर्केल ने कहा कि वह उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। बीते 50 साल में पहली बार जर्मनी के किसी व्यक्ति को ईसी का अध्यक्ष चुना गया है। जीत के बाद यूरोपीय संसद में अपने संबोधन में उर्सुला ने लैंगिक समानता का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर हो रही हिंसा को ईयू की अपराध सूची में शामिल किया जाएगा। उन्होंने शरणार्थियों के मुद्दे पर भी काम करने की बात की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!