Press "Enter" to skip to content

चीन ने पाकिस्तान को दिया जोर का झटका, कुलभूषण मामले में चीनी जज ने दिया भारत का साथ ! International News

चीन ने पाकिस्तान को दिया जोर का झटका, कुलभूषण मामले में चीनी जज ने दिया भारत का साथ
बीजिंग। कुलभूषण जाधव के मामले में चीन ने पाकिस्तान को जोर का झटका धीरे से दिया है। दरअसल, भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की रिहाई को लेकर इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने अपना फैसला सुना दिया है। यह भारत के पक्ष में आया है। कोर्ट ने जाधव की फांसी पर रोक कायम रखी है। ICJ में जज शुए हांनक्विन ने 15-1 से कुलभूषण के पक्ष में दिए गए फैसले में भारत का साथ दिया है।
इसे पाकिस्तान के लिए चीन का राजनीतिक और राजनायिक असर के रूप में देखा जा रहा है। चाइनीज ज्यूरी और वर्ल्ड कोर्ट की वाइस प्रेसिडेंट शुए के इस फैसले के बाद कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। मगर, इसे निसंदेह भारत की राजनायिक जीत के रूप में देखा जा रहा है। भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्ति ले चुके जाधव इस समय पाकिस्तान की जेल में कैद हैं।

बताते चलें कि जाधव (49) को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने अप्रैल 2017 में बंद कमरे में सुनवाई के बाद जासूसी और आतंकवाद के आरोपों पर फांसी की सजा सुनाई थी। इस पर भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की गई थी। ICJ के अध्यक्ष जज अब्दुलकावी अहमद यूसुफ की अगुवाई वाली 16 सदस्यीय पीठ ने 15-1 के फैसले से जाधव को दोषी ठहराए जाने और उन्हें सुनाई गई सजा की ‘प्रभावी समीक्षा करने और उस पर पुनर्विचार करने’ का आदेश दिया है।
शुए (64) साल 1980 में शामिल होने के बाद से चीन के विदेश मंत्रालय में वरिष्ठ पदों में सेवांए दे चुकी हैं। उन्होंने पेइकिंग यूनिवर्सिटी से लॉ किया है और कोलंबिया यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ से पढ़ाई की और इसके बाद साल 1980 में वह विदेश मंत्रालय का हिस्सा बन गई थीं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!