Press "Enter" to skip to content

खुलासा : दो दिन पूर्व गुम हुई महिला की हत्या का आरोपी परमू शाक्य गिरफ्तार | Shivpuri News

शिवपुरी। खबर जिले के देहात थाने से हैं। जहाँ रिपोर्टकर्ता आवेदक परिजनों ने थाना देहात आकर सूचना दी कि उनके परिवार की एक महिला बिना बताये कहीं चली गई है। उक्त सूचना पर थाना देहात पुलिस द्वारा गुमइंसान क्रमांक 32/19 का कायम कर जाॅच में लेकर गुम महिला की तलाश शुरू की गई।
गुमशुदा महिला की तलाश करते हुए थाना देहात पुलिस द्वारा कई लोगों से पूछताछ की गई एवं पूछताछ के आधार पर कुछ संदेहियों को चिन्हित किया गया।
जाॅच के दौरान पुलिस टीम द्वारा गुम महिला के परिजनों से पूछताछ की गई तो परिजनों ने परमू पुत्र हरविलास शाक्य निवासी सईसपुरा पर संदेह जताया गया, पुलिस टीम द्वारा संदेही परमू शाक्य को तलब कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उक्त गुमशुदा महिला के साथ मेरे पिछले 3-4 साल से आपसी संबंध थे एवं वह कुछ समय से मुझसे अधिक पैसों की माॅग करने लगी, जिससे परेशान होकर मैंने दिनांक 18.07.19 को उक्त महिला को बाॅकड़े मंदिर से आगे जंगल में पहाड़़ी पर ले जाकर पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। बाद आरोपी की निशादेही पर बाॅकड़े मंदिर से आगे जंगल में पहाड़़ी से गुमशुदा महिला की लाश को बरामद कर पोस्टमार्डम के लिए भेजा गया। आरोपी द्वारा घटित उक्त अपराध हत्या का पाया जाने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 302 भादवि का पाये जाने से उसे गिरफ्तार किया गया। शव की शिनाख्त परिजनों से कराई गई एवं घटनास्थल पर एफएसएल वैज्ञानिक, पुलिस फोटोग्राफर एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने पहुंचकर प्रकरण में अग्रिम जाॅच प्रारम्भ कर दी गई है।
सराहनीय भूमिका-  इस कार्यवाही में थाना देहात निरीक्षक राकेश गुप्ता, उनि. दिनेश नरवरिया, सउनि सावित्री लकड़ा, आर. रघुवीर पाल, आर. राहुल, आर. गिरजाशंकर और आर सुमित की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!