Press "Enter" to skip to content

भारतीय मूल की महिला दोषी करार, स्टोर से लूटी थी लेजर हेयर रिमूवल मशीन ! International News

London Robbery: भारतीय मूल की महिला दोषी करार, स्टोर से लूटी थी लेजर हेयर रिमूवल मशीन
लंदन। भारतीय मूल की एक महिला सहित तीन लोगों को लंदन के लैंबेथ में एक व्यावसायिक परिसर में लूटपाट का दोषी ठहराया गया है। यह लूटपाट पिछले साल अगस्त के महीने में हुई थी। इस लूटपाट में शामिल भारतीय मूल की महिला का नाम हरप्रीत कौर है, जिसकी उम्र 28 साल बताई जा रही है। इस अपराध में शामिल दो अन्य लोगों में हरप्रीत की दोस्त 42 वर्षीया मोनिका पशिआस और 40 वर्षीया टायरोन वॉ को लू हैं।
अधिकारियों ने बताया कि तीनों महिलाओं ने एक लेजर हेयर रिमूवल मशीन और कुछ सामान चोरी किए थे। घटना को अंजाम देते वक्त इन तीनों महिलाओं ने स्टोर के अंदर स्टाफ के एक सदस्य को बंद कर दिया था। पुलिस ने बताया कि कौर और पशिआस को 14 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था, जबकि वॉ को 31 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। तीनों को धोखाधड़ी करने और स्टोर के एक कर्मी को अंदर बंद कर देने का दोषी पाया गया। तीनों को 19 सितंबर को सजा सुनाई जाने वाली है।

अधिकारियों ने बताया कि, 2 अगस्त 2018 को दोपहर के वक्त उन्हें सूचना मिली थी कि सेंट जॉर्ज घाट स्थित एक व्यावसायिक परिसर में तीन लड़कियों ने लूटपाट को अंजाम दिया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि हरप्रीत कौर ने अपनी दोस्तों के साथ मिलकर एक लेजर हेयर रिमूवल मशीन और सहित कुछ अन्या सामान चोरी किया था। इतना ही नहीं खुद को बचाने के लिए तीनों ने स्टाफ के एक सदस्य को स्टोर के अंदर ही बंद कर दिया था, इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट उन्हें दोषी करार दिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!