Press "Enter" to skip to content

सुविधा शुल्क लेने के बाद भी उपयोगकर्ताओं को सुलभ कॉम्प्लैक्स में नहीं मिल रही है व्यवस्थाएं | Shivpuri News

कांग्रेस नेता ने नपाध्यक्ष से व्यवस्था सुधारने की मांग की
शिवपुरी। ठण्डी सड़क बड़े पुल पर नगरपालिका द्वारा संचालित डीलक्स सुलभ शौचालय इन दिनों गंदगी का ढेर बना हुआ है। जहां शौचालय का इस्तेमाल  करने आने वाले लोगों से सुविधा शुल्क के नाम पर 10 रूपए वसूल कर लिए जाते हैं, लेकिन शौचालय की साफ सफाई और पानी की व्यवस्था दुरूस्त नहीं की जाती है। इस परेशानी से जूझे कांग्रेस पार्टी के विधानसभा प्रवक्ता ओपी भार्गव ने नपा की इस निष्क्रियता पर सवालिया निशान खड़े होकर नपाध्यक्ष से मांग की है कि सुविधा के नाम पर लोगों से लिया जाने वाला शुल्क के अनुसार शौचालय की व्यवस्थाएं दुरूस्त रखी जाएं।
श्री भार्गव  ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता मिशन अंतर्गत नगरपालिका द्वारा डीलक्स सुलभ शौचालय कॉम्प्लैक्स का निर्माण कराया गया है। जिसकी व्यवस्था सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन भोपाल मध्यप्रदेश द्वारा की जाती है और शौचालय के बाहर स्वच्छ भारत, क्लीन शिवपुरी ग्रीन शिवपुरी का नारा लिखा गया है, लेकिन जब उन्होंने और बाहर से आने वाले उनके मित्रों ने इस शौचालय का उपयोग किया तो अंदर गंदगी देखकर वह हैरान हो गए। जहां शौचालयों में नलों की टोंटियां नहीं थी और न ही पानी था और गंदगी इतनी थी कि वहां खड़ा होना भी मुश्किल था। इसके बावजूद भी शौचालय के बाहर बैठे कर्मचारी ने उनसे प्रति व्यक्ति 10 रूपया लिया। जब कर्मचारी से सुविधाएं न होने पर भी शुल्क लेने को लेकर चर्चा  की तो वह उखड़ गया और उसने धमकी भरे अंदाज में कहा कि उन्हें शौचालय का उपयोग करना हो तो करें नहीं तो यहां से चलते बने। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!