Press "Enter" to skip to content

कार सवार बदमाश ने ढाबे को निशाना बनाकर किया फायर, कोटा की ओर भागा | Shivpuri News


शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के पड़ौरा के निकट अनमोल होटल पर रात्रि के समय कार सवार एक बदमाश ने ढाबे को निशाना बनाकर फायर कर दिया और अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार में कोटा की ओर भगा ले गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जाता है कि गोली होटल की दीवार में लगी जिससे होटल में मौजूद कोई भी व्यक्ति गोली का शिकार नहीं हुआ। जिसकी जानकारी रात्रि  में ही होटल संचालक ने पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार रविवार की रात एक सफेद रंग की कार भानू कदम द्वारा  संचालित अनमोल होटल पर पहुंची। जिसमें  बैठे एक शख्स ने होटल की तरफ फायर शुरू कर दिया जिससे गोली होटल की दीवार में लगी। अचानक गोलियों की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग घबरा गए और जिसे जहां जगह मिली वह वहीं छिप गया। फायर करने के बाद कार सवार, कार को तेज रफ्तार में वहां  से भगाकर कोटा की ओर ले गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन कार का कोई पता नहीं लगा। फिलहाल पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि गोली चलाने वाले आरोपी के इरादे क्या थे? क्या वह किसी को निशाना बनाना चाहता था अथवा महज मजा लेने के लिए उसने गोली चलाई, लेकिन इस घटना से दहशत का वातावरण अवश्य व्याप्त हो गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!