
वाशिंगटन। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान मंगलवार को अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ से मुलाकात की। इस दौरान विदेश मंत्री पोम्पिओ ने इमरान खान से अफगान शांति प्रक्रिया और आतंकवाद के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही। इस मुलाकात के बारे में विदेश विभाग की प्रवक्ता मोर्गन ओर्टागस ने विस्तार से बताया।
ओर्टागस ने बताया कि, विदेश मंत्री पोम्पिओ ने इमरान खान से अफगान शांति प्रक्रिया और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि, अफगान शांति प्रक्रिया और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान की अहम भूमिका समेत साझा प्राथमिकताओं पर अमेरिका और पाकिस्तान के मिलकर काम करने पर जोर दिया है। बता दें कि, इससे पहले पांच सितंबर 2018 को इस्लामाबाद में पोम्पिओ ने खान से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने समेत सहयोग बढ़ाने जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
ओर्टागस ने बताया कि विदेश मंत्री आतंकवादी संगठनों को हराने समेत साझा सुरक्षा प्राथमिकताओं पर पाकिस्तान की ओर से प्रगति की उम्मीद कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि यह नए सिरे से बनने वाली साझेदारी के लिए आधार तैयार करेगा।





Be First to Comment